तीज महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरी प्रतिभा की छटा

Share

जौनपुर। लायंस क्लब जौनपुर गोमती की ओर से होटल रघुवंशी में तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। उमंग और उत्साह से भरे कार्यक्रम में लायंस परिवार की महिला सदस्यों और लायंस भाभियों ने नृत्य, गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रंग-बिरंगी प्रस्तुतियों से पूरा माहौल उत्सवमय हो गया।

तीज क्वीन और बेस्ट डांसर प्रतियोगिता रही आकर्षण

महोत्सव का प्रमुख आकर्षण ‘कौन बनेंगी तीज क्वीन’ और ‘कौन बनेंगी बेस्ट डांसर’ प्रतियोगिता रही। प्रतिभागियों ने अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से लोगों का खूब मनोरंजन किया। प्रस्तुतियों के दौरान पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।

अरुणा गुप्ता बनीं तीज क्वीन, श्वेता बेस्ट डांसर

प्रतियोगिता में अरुणा गुप्ता को ‘तीज क्वीन’ और श्वेता साहू को ‘बेस्ट डांसर’ चुना गया। निर्णायक मंडल की सदस्य एडवोकेट उर्वशी सिंह और रीता जायसवाल ने विजेताओं को ताज और सैश पहनाकर सम्मानित किया।

महिलाओं को प्रतिभा दिखाने का मिला मंच

लायंस क्लब जौनपुर गोमती की प्रथम महिला डॉ. तसनीम फात्मा ने कहा कि तीज महोत्सव महिलाओं की प्रतिभा को मंच देने के साथ आपसी प्रेम, सौहार्द और पारिवारिक रिश्तों को मजबूत करने का अवसर है। कार्यक्रम की संचालिका डॉ. प्रज्ञा मिश्रा ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता खुलकर प्रस्तुत करने का अवसर देना था।

सदस्यों की सहभागिता से आयोजन हुआ यादगार

कार्यक्रम की संयोजिकाएं शशिलता अग्रहरी और अरुणा पाण्डेय रहीं। सह सचिव लायन नूपुर सिंह और बबीता साहू ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों के प्रति आभार जताया। अध्यक्ष लायन सैय्यद हसनैन कमर ‘दीपू’, सचिव लायन नवीन मिश्रा और कोषाध्यक्ष लायन ऋषिदेव ने आयोजन की सफलता पर सभी सदस्यों और प्रतिभागियों को बधाई दी।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Admin
Admin
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें