• Thu. Sep 10th, 2026

    जनपद स्तरीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज मवई सोढ़ी प्रथम, तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज जौनपुर द्वितीय

    ByAdmin

    Sep 10, 2026
    जनपद स्तरीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज मवई सोढ़ी प्रथम, तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज जौनपुर द्वितीय
    Share

    जौनपुर। जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा (माध्यमिक), जौनपुर के तत्वावधान में 10 सितंबर 2026 को आयोजित जनपद स्तरीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज, मवई सोढ़ी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज, जौनपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया।

    तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज की टीम की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सत्य प्रकाश सिंह ने बैंड टीम के सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों, प्रशिक्षकों एवं सहयोगी शिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और टीम भावना ने विद्यालय को यह गौरव दिलाया है। टीडी इंटर कॉलेज के प्रबंधक सत्य प्रकाश सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली राजकीय इंटर कॉलेज मवई सोढ़ी की टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा दोनों टीमों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    प्रतियोगिता के सफल आयोजन में नोडल अधिकारी डॉ. गणेश कुमार, राजकीय इंटर कॉलेज पचवर, केराकत, जौनपुर का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन एवं सहयोग रहा। उन्होंने प्रतिभागी टीमों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को निरंतर अभ्यास एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। जनपद स्तरीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता को सफल बनाने में विद्यालय के प्रवक्ता राजेश कुमार सिंह, बद्रीनाथ सिंह ,राजीव कुमार सिंह ,अंबर कुमार सिंह, राकेश कुमार, सत्य प्रकाश सिंह ,पारसनाथ कुंवर विभूति विक्रम सिंह आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा ।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *