• Fri. Sep 11th, 2026

    निरंतर प्रयास के बल पर किसी भी लक्ष्य को किया जा सकता है हासिल:अरविंद

    निरंतर प्रयास के बल पर किसी भी लक्ष्य को किया जा सकता है हासिल:अरविंद
    Share

    स्वर्ण पदक जीतकर लौटे दिव्यांश को विद्यालय परिवार ने किया सम्मानित

    चन्दवक जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के विशुनपुर (लेवरूआ) गांव स्थित बाबा हरिनाथ सिंह पब्लिक स्कूल में गुरुवार को नेशनल कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय लौटे छात्र दिव्यांश सिंह के सम्मान में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य सुधा सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में विद्यालय परिवार ने होनहार खिलाड़ी का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया और उसकी उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया।

    विदित हो कि कर्नाटक के सिलगुप्पी में आयोजित 5वीं नेशनल कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल कर दिव्यांश ने न केवल अपने विद्यालय और जिले का गौरव बढ़ाया, बल्कि अपनी प्रतिभा और मेहनत का शानदार परिचय दिया। उसकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।इस बाबत विद्यालय के प्रबंधक अरविंद सिंह रघुवंशी ने कहा कि शिक्षा के साथ खेल भी जीवन को सही दिशा प्रदान करता है। एक अच्छा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर अपने विद्यालय, जिले और देश का नाम रोशन करता है। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए माता-पिता और गुरु का आशीर्वाद, मार्गदर्शन तथा विश्वास बहुत महत्वपूर्ण होता है। मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।उन्होंने दिव्यांश की सफलता को विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ बच्चों को खेलों में भी आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।विद्यालय परिवार ने दिव्यांश के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में भी शानदार प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।
    बता दे कि दिव्यांश सिंह पुत्र विजय सिंह, ग्राम डेढ़ूवाना निवासी हैं। वह के.डी. स्पोर्ट्स कराटे अकादमी में कोच सोनू यादव के मार्गदर्शन में कराटे का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।इस अवसर आलोक मौर्य, अध्यापक जितेंद्र प्रताप सिंह, कमला सिंह आदि स्कूल के स्टाप रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *