• Sat. Aug 29th, 2026

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय, लिया आशीर्वाद

    Share

    गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी के गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री से स्नेहिल आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त किया।

    भेंट के बाद विनोद राय ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्नेह, मार्गदर्शन और प्रेरणादायी विचार सदैव नई ऊर्जा एवं सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश निरंतर विकास और प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

    मुख्यमंत्री से हुई इस मुलाकात को लेकर विनोद राय ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा प्रदान करता है।

    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *