• Sat. Aug 29th, 2026

    आयुष सिंह घर पर अध्ययन करते हासिल की बड़ी सफतला

    Share

    कोलकाता के IISER में बनाई जगह,परिवार में खुशी का माहौल

    माउंट लर्नर अकादमी का रहा है छात्र,विद्यालय प्रबंधन ने दी बधाई

    चन्दवक,जौनपुर। स्थानीय ग्रामीण क्षेत्र में स्थित विद्यालयों में पढ़ने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थी लगातार अपनी मेहनत और लगन के दम पर सफलता की नई मिसाल कायम कर रहे हैं। इसका उदाहरण डोभी क्षेत्र के कोइलारी गांव निवासी अशोक सिंह के पुत्र आयुष सिंह ने पेश किया है। आयुष ने माउंट लर्नर अकादमी, बजरंग नगर से इंटरमीडिएट की शिक्षा पूरी करने के बाद अपनी मेहनत से इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (IISER), कोलकाता में अपनी जगह बनाई है।
    आयुष ने घर पर रहकर अध्ययन करते हुए यह सफलता हासिल की। उनकी उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ विद्यालय के शिक्षकों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। ग्रामीण परिवेश से निकलकर देश के प्रतिष्ठित वैज्ञानिक शिक्षण संस्थान में प्रवेश हासिल करना क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक माना जा रहा है।
    आयुष की सफलता पर परिजनों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। लोगों का कहना है कि आयुष ने अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास से यह साबित कर दिया है कि सफलता हासिल करने के लिए बड़े शहरों में रहकर पढ़ाई करना ही जरूरी नहीं, बल्कि दृढ़ इच्छाशक्ति और निरंतर मेहनत के बल पर गांव में रहकर भी बड़े मुकाम हासिल किए जा सकते हैं।

    आयुष की सफतला विद्यालय के लिए है गर्व का विषय:अनुपम सिंह

      आयुष की सफलता पर माउंट लर्नर अकादमी के प्रबंधक अनुपम कुमार सिंह एवं प्रधानाध्यापक अभिषेक कुमार सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय के लिए यह गर्व का विषय है कि यहां से शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थी आगे बढ़कर अपने परिवार, विद्यालय, डोभी क्षेत्र और जनपद का नाम रोशन कर रहे हैं।विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि आयुष जैसे होनहार विद्यार्थियों की सफलता दूसरे छात्रों को भी बेहतर करने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को शिक्षा देना ही नहीं, बल्कि उन्हें अपने सपनों को पूरा करने के लिए सही दिशा और आत्मविश्वास देना भी है। आयुष की उपलब्धि विद्यालय के साथ-साथ पूरे डोभी क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।

      Trim

      Leave a Reply

      Your email address will not be published. Required fields are marked *