• Sat. Aug 29th, 2026
    Share

    जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों को समय पर पूरा करने और छात्र हित को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा प्रशासनिक निर्णय लिया गया है। कुलपति प्रोफेसर आरके सिंह के आदेशानुसार, विश्वविद्यालय में पूर्व की व्यवस्था को बहाल करते हुए 06 दिवसीय कार्य सप्ताह तत्काल प्रभाव से पुनः लागू कर दिया गया है।
    विश्वविद्यालय के कुलसचिव के द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अब विश्वविद्यालय के शिक्षण कार्य और कार्यालय प्रातः 10:00 बजे से चलेंगे। इसके साथ ही कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए भोजन मध्यावकाश (लंच ब्रेक) का समय अपराह्न 1:30 बजे से 2:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। आगामी सत्र के पठन-पाठन और परीक्षाओं को समय पर संपन्न कराने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। इससे पहले 16 मई 2026 को जारी किए गए पुराने आदेश को अब इस नए आदेश की सीमा तक संशोधित माना जाएगा।

    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *