20 मई को बंद रहेंगी दवा दुकानें, ज्ञापन सौंपा

Share

जौनपुर। केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने अखिल भारतीय संस्था एआईओसीडी के आह्वान पर 20 मई को जिले की दवा दुकानें बंद रखने की घोषणा की है। इस संबंध में संगठन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी और औषधि निरीक्षक को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया। प्रदेश अध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्ट्रेट परिसर में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। दिवाकर सिंह ने गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे बताया कि देशभर के 12 लाख से अधिक दवा व्यवसायी इस बंदी में शामिल होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि ऑनलाइन कंपनियां ड्रग एक्ट के नियमों का उल्लंघन कर दवाओं की बिक्री कर रही हैं। एसोसिएशन ने ऑनलाइन माध्यम से नारकोटिक्स, शेड्यूल एच1, हैबिट मेकिंग तथा नकली दवाओं की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की। साथ ही कॉर्पोरेट कंपनियों द्वारा भारी छूट और मोनोपोली दवाओं की सप्लाई का भी विरोध जताया। ज्ञापन सौंपने वालों में बंशीधर मौर्य, श्याम सिंह, शकील अहमद, संजीव कुमार सिंह, अखिलेश श्रीवास्तव, सुनील गुप्ता और अखिलेश प्रजापति शामिल रहे।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें