चौकियां धाम में बैरियर लगाकर वाहनों के प्रवेश को किया गया डायवर्ट

Share

जौनपुर। मां शीतला चौकियां धाम में इन दिनों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमर रही है। जिला प्रशासन ने भीड़ को देखते हुये चार पहिया, वाहनों के प्रवेश को मेला क्षेत्र मार्ग के पूर्व रोक दिया है। मंगलवार को बड़ागर स्कूल तिराहे के पास बैरियर लगाकर यातायात पुलिस शीतला चौकियां धाम जाने वाले पुराने मुख्य मार्ग से 4 पहिया वाहनों को डाइवर्ट कर सोनकर बस्ती चौकीपुर से मंदिर के पीछे भेजती रही जिसके परिणामस्वरुप मुख्य मार्ग पर श्रद्धालु गायब हो गये। महंगूपुर छेत्र में सन्नाटा पसरा रहा। वाहनों का आवागमन बाधित होने के कारण अफरा—तफरी मच गयी। श्रद्धालुओं के आवागमन की कमी को देखते हुये दुकानदारों ने रोष प्रकट करते हुये अपनी दुकान बन्द करके इस नयी व्यवस्था के प्रति विरोध जताया। नानक यादव, देवानन्द, अनुराग श्रीवास्तव, रवि शास्त्री, देवानन्द मौर्य, विशाल, आशीष, जवाहर, सौरभ, सुनील मौर्य आदि ने बताया कि हम सब अपने यहां पार्किंग की समुचित व्यवस्था यात्रियों को दे रहे हैं। इसके बावजूद प्रशासन वाहनों को इधर आने नहीं दे रहा है जिससे अब हमारे लिये जीविकापार्जन का संकट खड़ा हो गया है। देखा गया कि मंगलवार सुबह से ही बैरियर लगाकर वाहनों के प्रवेश को रोक दिया गया। श्रद्धालु बैरियर के आगे पैदल चौकियां धाम मंदिर तक दर्शन पूजन के लिए जाते रहे। इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष केके सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिये यह नयी व्यवस्था बनाई जा रही है।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें