जौनपुर

Share

थाना लाइन बाजार पुलिस टीम ने 5 अंतर्जनपदीय मोटरसाइकिल चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की 9 मोटरसाइकिल बरामद की है।

जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाएं जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना लाइनबाजार मय हमराह पीलीकोठी तिराहा पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग के दौरान नाथुपुर की तरफ से दो मोटरसाइकिल पर दो दो व्यक्ति तथा एक मोटरसाइकिल पर एक व्यक्ति मोटरसाइकिल चलाते हुए आये। इन मोटरसाइकिल सवारों को रूकने का इशारा किया गया तो वापस मुङकर भागना चाहे की आपस में टकराकर गिर पङे जिसे पुलिस टीम द्वारा घेरकर पकङ लिया गया। पकङे गये व्यक्तियों से उनका नाम पता पूछा गया व वाहन का प्रपत्र मांगा गया तो नही दिखा सके। कङाई से पूछताछ करने पर बताए की साहब हम लोग जौनपुर में अलग अलग जगह से इन गाङियों की चोरी किये हैं तथा बेचने जा रहे थे । कङाई से पूछताछ पर बताये कि श्यामनारायण दुबे के घर पर 6 चोरी के मोटरसाइकिल छिपाकर रखे हैं तथा गोविन्द और चैनू निषाद के पास भी कुछ मोटरसाइकिल रखा हुआ है। पकङे गये व्यक्तियों के बातों पर विश्वास करके पुलिस वाले श्यामनारायण दूबे के घर पर गए जहाँ से 6 मोटरसाइकिल बरामद हुआ।
गिरफ्तार अभियुक्त में श्याम नारायण दूबे पुत्र धर्मनाथ दूबे निवासी ग्राम घुरहुरपुर थाना केराकत ,शनि पाठक पुत्र राजनारायण पाठक निवासी ग्राम घुरहुरपुर थाना केराकत शहाबुद्दीन उर्फ गुड्डू पुत्र निजामुद्दीन निवासी ग्राम घुरहुरपुर थाना केराकत , शिप्पू पुत्र स्व0 योगेन्द्र नाथ पाठक नि0ग्राम घुरहुरपुर थाना केराकत व परमवीर उर्फ पम्मी पुत्र शिवनारायण निवासी ग्राम सिधौना थाना खानपुर जनपद गाजीपुर शामिल है।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें