• Tue. Jun 30th, 2026
    Share

    अपना दल एस पार्टी जिला कार्यालय वाजिदपुर जौनपुर में देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की 191 वीं जयंती विशेष हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

    सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव पप्पू माली ने उनके महान सामाजिक योगदानों को याद किया।राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि जीवन को एक मिशन बनाकर उद्देश्य पूर्ण तरीके से विधवा विवाह,छुआछूत,नारी उत्पीड़न और जातिगत भेदभाव मिटाने के लिए अनेकों अपमान सहकर समाज को विभिन्न प्रकार की बुराइयों से मुक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल से मांग किया कि देश के प्रधानमंत्री से सावित्रीबाई फुले तथा ज्योतिबा राव फुले को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न दिलाएं। उन्होंने इस बात पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सावित्रीबाई फुले का माली जाति में पैदा होना दुर्भाग्यपूर्ण रहा यदि वह किसी बड़ी संख्या वाली जाति में पैदा हुई होती तो आज उन्हें भारत रत्न से कब का नवाजा गया होता। कम संख्या वाली जातियों के महापुरुषों के साथ सदैव भेदभाव का बर्ताव किया गया।उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार से मांग किया कि 3 जनवरी को प्रदेश में शिक्षक उत्सव दिवस के रूप में घोषित करें।प्रदेश के प्रत्येक जिले के हर विकासखंड क्षेत्र में कम से कम एक बालिका विद्यालय सावित्रीबाई फुले के नाम से हो यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामकुमार माली व संचालन प्रमोद कुमार माली ने किया।इस अवसर पर रामलोचन माली, लोटन राम माली ,छेदीलाल माली ,संजय माली, विनोद माली , राकेश पाल कोलकाता, घनश्याम माली, अनिल जायसवाल ,मनोज पटेल संजय निषाद,राकेश प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *