कम्पोजिट विद्यालय रन्नो के बच्चों की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों को तालियाँ बजाने पर किया मजबूर

Share

बक्शा।बक्शा ब्लॉक संसाधन केंद्र द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र पर बुधवार को निपुण भारत कार्यक्रम के अंतर्गत हमारा आंगन हमारे बच्चें उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल रेडीनेस से प्रशिक्षित अध्यापक, नोडल शिक्षक संकुल व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सहभागिता निभाया। खण्ड शिक्षा अधिकारी उदयभान कुशवाहा ने कहा कि शुरुआती शिक्षा बच्चों के भविष्य का आधार होती है। बच्चों को विद्यालय में घर जैसा माहौल उपलब्ध कराने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में नई शिक्षा नीति, प्री प्राइमरी में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहें प्रयासों, बुनियादी शिक्षा में बच्चों को मिलने वाली सुविधाएं, अभिभावकों की सहभागिता सहित अन्य बिंदुओं पर नोडल शिक्षकों के द्वारा विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहें वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. सुरेश कुमार कनौजिया ने कहा कि हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम बुनियादी शिक्षा में परिवर्तन की महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगी।  प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष सरोज कुमार सिंह, मिशन शक्ति अवार्डी शिक्षिका प्रीति श्रीवास्तव ,ए आर पी गण सहित सैडको दर्जनों शिक्षक आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं अभिभावक मौजूद रहें। संचालन लालसाहब यादव ने किया। कार्यक्रम में कम्पोजिट विद्यालय रन्नो के बच्चों ने वेलकम डांस एवं स्कूल चलो डांस जैसे बेहतरीन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोह लिया दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं ।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें