मंत्री गिरीश यादव ने विसर्जन घाट व गोपी घाट सहित विकास कार्यों का किया निरीक्षण

Share

जौनपुर
खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव ने पर्यटन विभाग द्वारा विसर्जन घाट पर सद्भावना पुल से शाही पुल के बीच में बन रहे घाटों का एवं सौंदरीकरण के कार्यों का निरीक्षण किया

उक्त कार्य को कार्यदाई संस्था यूपीपीसीएल (उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड ) द्वारा कराया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार मा0 गिरीश चन्द्र यादव जी ने मौके पर मौजूद कार्यदाई संस्था यूपीपीसीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर शैलेन्द्र सिंह को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्ण हो इस पर विशेष ध्यान होना चाहिए। घाट पर स्नान करने वालों के लिए एक चेंजिंग रूम का निर्माण हो साथ ही साथ घाट से लेकर नवदुर्गा मंदिर तक सौंदरीकरण करने का निर्देश दिया।
राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार ने कहा कि सौंदरीकरण करने के लिए पैसे की कमी नहीं आएगी। यदि पैसा कम पड़ेगा तो और पैसे की व्यवस्था की जाएगी। इस घाट के निर्माण से जनपद को पर्यटन की दृष्टि से लाभ मिलेगा। इस घाट के निर्माण मे लगभग 8 करोड़ रूपया खर्च होगा।
निरीक्षण के समय प्रमुख रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम मोहन अग्रवाल , यूपीपीसीएल के अवर अभियंता विनय वर्मा, प्रतिनिधि अजय सिंह, राज्य मंत्री की मीडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव, सभासद नंदलाल यादव, पीयूष सिंह, सचिन पांडे आदि लोग मौजूद रहे।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें