पुलिस अधीक्षक जौनपुर, डा0 अजय पाल शर्मा द्वारा जनपद जौनपुर के समस्त थानों पर मुकदमे से सम्बन्धित रखे गये/रखे जाने वाले वाहनों के लिए थाना सुरेरी पर बने वाहन डम्पिंग यार्ड का फीता काटकर किया उद्घाटन व निरीक्षण

Share

पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा जनपद जौनपुर के थानों पर मुकदमों से सम्बन्धित वाहनों को रखने के लिए थाना सुरेरी पर बनकर तैयार हुए डम्पिंग यार्ड का आज फीता काटकर उद्घाटन किया गया तथा निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । अब जनपद के सभी थानों पर रखे गये वाहनों व भविष्य में जो आते है उनको डम्पिंग यार्ड थाना सुरेरी में भेजा जाएगा। तथा वही से कागजी कार्यवाही पूर्ण कर वाहनों को उनके वाहनस्वामी को दिया जाएगा। डम्पिंग यार्ड में सभी थानों के वाहनों को रखने के लिए अलग-2 स्थान बनाये गये हैं। वाहनों की निगरानी हेतु सी0सी0टी0वी0 कैमरे लगवाये गये है, जिससे की वाहन सुरक्षित रह सके। वाहनों के हटने से थानों पर साफ-सफाई रखने में सहायता मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक व अन्य पुलिस अधिकारीगण द्वारा हरियाली का संदेश देते हुए पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर ,बृजेश कुमार गौतम, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण , शैलेन्द्र कुमार सिंह , जनपद जौनपुर के समस्त क्षेत्राधिकारीगण, मड़ियाहूँ सर्किल के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्ष के साथ-2 आस-पास के सम्मानित नागरिक, ग्राम प्रधान व अन्य लोग मौजूद रहें।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें