• Wed. Jul 1st, 2026

    कांग्रेसी नेता व युवा ब्यापारी विकेश उपाध्याय ने पेश की अनोखी मिशाल

    BySatyameva Jayate News

    Aug 5, 2023
    Share

    आंखो की रोशनी देकर गरीब छात्र छात्राओं को नयी दुनिया दिखाई

    जौनपुर

    समाज सेवा की एक मिशाल पेश किया है जिले के एक युवा व्यापारी ने। इस शख्स ने प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले आठ गरीब छात्र-छात्राओं के आंखों का इलाज मुफ्त कराया है। अपने निजी अस्पताल में इन बच्चो के आंखों की जांच,दवा और फ्री में चश्मा उपलब्ध कराया है।
    दरअसल सिरकोनी ब्लाक नाथूपुर प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले आठ छात्र-छात्राओं को आंखों से कम दिखने के कारण पढ़ने लिखने में काफी कठिनाई हो रही थी। इसकी जानकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक व प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला को हुई तो उन्होने छात्रो के अभिभावको से इलाज कराने को कहा लेकिन बच्चो के परिजन इनते निर्धन है कि वे इलाज कराना तो दूर की बात बामुश्किल दो वख्त की रोटी का जुगाड़ कर पाते है। ऐसे में अरविन्द ने खुद बच्चो का इलाज कराने के लिए इग्लिश क्लब के पास स्थित माता आनंदमयी आंख अस्पताल ले गये। इसकी जानकारी अस्पताल के अधिष्ठाता विकेश उपाध्याय “विक्की” को हुई तो उन्होने सभी बच्चो की जांच, दवा इलाज और चश्मा देने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ले लिया।

    सभी बच्चो की जांच हुई तो दो छात्रों की आंख काफी खराब निकली। दोनो को पावर का चश्मा दिया गया तथा अन्य बच्चो को दवा इलाज करके घर भेज दिया गया। विकेश उपाध्याय ने कहा कि हम इन बच्चो का दवा इलाज हमेशा मुफ्त में करेगें। क्यो कि मानव सेवा सबसे बड़ी है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed