भाजपा नेता व समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने गोशाला की गायों के लिए एक ट्रक भूसा दान किया

Share

अस्थायी गौशाला कृषि भवन में भूंसा पहुंचते ही गायों को खिलाया गया

जौनपुर। जिले में बारिश के चलते जानवरों के लिए चारे का संकट गहरा गया है। गोशालाओं में रहने वाली गायों को अधिक समस्या है। गायों के चारे की समस्या के बारे में जानकारी होने पर समाजसेवी व भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने मंगलवार को एक ट्रक भूसा गैर जनपद से मंगवाकर पालिटेक्निक चौराहा के निकट स्थित कृषि भवन परिसर में संचालित अस्थायी गोशाला को दान किया। उनके प्रतिनिधि शिवा सिंह रघुवंशी ने खड़े होकर पूरा भूसा मजदूरों से अंदर सुरक्षित रखवा दिया। साथ ही संचालक से कहा कि गायों को भर पेट भूंसा खिलाए। खत्म होने से पहले ही जानकारी दे। गाय भूखी नहीं रहनी चाहिए। इस बारे में ज्ञान प्रकाश ने कहा कि यह कोई बड़़ा काम उन्होंने नहीं किया है। गो-सेवा का मन में सदैव भाव रहता है। इसलिए जानकारी होने पर भूसा भिजवाया गया है।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें