• Wed. May 13th, 2026

    जिलाधिकारी अनुज कुमार झा और पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा के द्वारा थाना जलालपुर में थाना समाधान दिवस का आयोजन ।

    BySatyameva Jayate News

    Jun 10, 2023
    Share

                       जिलाधिकारी महोदय ने सभी कानूनगो और लेखपालों को अवैध जमीनों को कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिए हैं तथा साथ ही निर्देशित किया कि थाना दिवस पर आने वाली शिकायतों का निस्तारण संवेदना पूर्वक और गुणवत्तापूर्ण तरीके से एवं शीघ्र करे।    

                 जिलाधिकारी के समक्ष कुल 15 शिकायतें आयी जिनमें 04 को मौके पर ही निस्तारित किया गया।
               उन्होंने कहा कि सभी लेखपाल गांव की शिकायत का रजिस्टर बनाएं एवं धारा 24 की पैमाइस पूर्ण कर ले।
    उन्होंने कहा कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा न होने पाएं और अवैध रूप से कब्जा करने वाले भूमाफियों के खिलाफ एंटी भूमाफिया एक्ट के अन्तर्गत एफआईआर दर्ज करते हुए कार्रवाई करें।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *