
जितेन्द्र झा ग्रुप ने किया खिचड़ी वितरण, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

जौनपुर। लाइन बाजार स्थित डाक बंगला चौराहे पर भोजपुरी गायक एवं अभिनेता जितेन्द्र झा ग्रुप की ओर से खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शनिवार को शनि देव की पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरण शुरू हुआ। शाम चार बजे से रात नौ बजे तक चले इस आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने खिचड़ी ग्रहण किया और आयोजक मंडल को अपना स्नेह एवं आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम में भोजपुरी गायक एवं अभिनेता जितेन्द्र झा के साथ बलिराम यादव, संजय सोनकर, गुड्डू मौर्य (गैस वाले), गणेश यादव, सिंधु मौर्य, इंद्र सोनकर, जावेद अली, जोगिंदर सोनकर, हौसला प्रसाद मौर्य, कृष्णा पंडित, चंदन महाकाल, रोशन श्रीवास्तव और श्रवण कुमार सहित ग्रुप के अन्य सदस्यों ने सक्रिय सहयोग किया।
आयोजकों ने बताया कि श्रद्धालुओं की सहभागिता और सहयोग से खिचड़ी वितरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान पूरे आयोजन में सेवा और सामाजिक सहयोग का भाव देखने को मिला।











