आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मनोज कुमार मौर्य गिरफ्तार

Share

जौनपुर। कोतवाली पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जमीन सिपाह निवासी मनोज कुमार मौर्य (48) पुत्र स्व. नन्द लाल मौर्य के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ कोतवाली थाने में मु0अ0सं0 291/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108, 352 और 3(5) में मुकदमा दर्ज है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को कोतवाली पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी की कार्रवाई चौकी प्रभारी सरायपोख्ता आलोक त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल अवनीश दुबे और हेड कांस्टेबल अमित कुमार गुप्ता की टीम ने की। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें