ट्रैक्टर बेचने के नाम पर 4.20 लाख रुपये की ठगी, पांच लोगों पर आरोप प्राथमिकी दर्ज

Share

मड़ियाहूं। ट्रैक्टर बेचने के नाम पर 4.20 लाख रुपये लेने और बाद में नामांतरण नहीं कराने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

जमलियां गांव निवासी अशर्फी लाल पटेल के अनुसार, गांव के विजय पटेल ने उन्हें ट्रैक्टर दिलाने की बात कही थी। इसके बाद लाला साहब यादव के माध्यम से ट्रैक्टर संख्या यूपी 62 सीवाई 7440 का सौदा चार लाख 20 हजार रुपये में तय हुआ। ट्रैक्टर उस समय प्रेमा देवी पत्नी रामजीत यादव के नाम पर था। पीड़ित का आरोप है कि उन्होंने विजय पटेल के खाते में यूपीआई से दो लाख 65 हजार रुपये, 20 हजार रुपये नकद तथा लाला साहब यादव के खाते में 10 हजार रुपये भेजे। इसके अलावा 55 हजार रुपये नकद दिए।

आरोप है कि ट्रैक्टर के नामांतरण के लिए आरटीओ कार्यालय में 70 हजार रुपये और मांगे गए। पीड़ित ने यह रकम भी रामजीत यादव को दे दी, जिसकी वीडियो रिकॉर्डिंग होने की बात कही है। इसके बावजूद दो साल से ट्रैक्टर का नामांतरण नहीं कराया गया। पीड़ित ने विजय पटेल, लाला साहब यादव, प्रेमा देवी और चंद्रजीत यादव पर मिलीभगत कर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें