श्रद्धेय नेताजी की जयंती पर पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव ललई ने आयोजित किया विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

Share

हजारों लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी परामर्श एवं उपचार की सेवाएं

शाहगंज। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती के अवसर पर रविवार को विधानसभा क्षेत्र शाहगंज के पखनपुर मोड़ पर पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव ललई की ओर से विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के हजारों गरीब, जरूरतमंद एवं आम नागरिकों ने पहुंचकर विभिन्न रोगों की जांच, चिकित्सकीय परामर्श, उपचार एवं निःशुल्क दवाओं का लाभ उठाया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की जांच कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सलाह और उपचार उपलब्ध कराया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव ललई ने श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं केक काटकर किया। इस दौरान उन्होंने शिविर में अपनी सेवाएं देने वाले विशेषज्ञ चिकित्सकों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों एवं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।

शिविर में डॉ. सिद्धार्थ यादव ने अस्थि रोग, डॉ. शाहनवाज ने जनरल सर्जरी एवं यूरोलॉजी, डॉ. आरती यादव ने जनरल मेडिसिन, डॉ. अश्विनी ने स्त्री एवं प्रसूति रोग, डॉ. अनिल सोनकर ने जनरल सर्जरी, डॉ. रवि यादव ने ईएनटी, डॉ. नैय्यर ने बाल रोग, डॉ. नशरा ने स्त्री रोग तथा डॉ. रवि यादव ने हृदय, श्वास, शुगर एवं पेट संबंधी रोगों के मरीजों को चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान कीं। डॉ. तैय्यब ने दंत रोगों से संबंधित जांच एवं परामर्श दिया। चिकित्सकों ने मरीजों की समस्याओं के अनुसार उपचार और जरूरी सावधानियों की जानकारी दी।

पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव ललई ने कहा कि श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव का संपूर्ण जीवन गरीबों, किसानों, नौजवानों और वंचित वर्गों के अधिकार एवं सम्मान की लड़ाई को समर्पित रहा। उनके विचारों और आदर्शों को आत्मसात करते हुए जरूरतमंदों की सेवा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा। जरूरतमंदों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ऐसे सामाजिक कार्यक्रम महत्वपूर्ण हैं।

कार्यक्रम में संजय यादव एडवोकेट, वरिष्ठ नेता समाजवादी पार्टी शाहगंज, शिवेन्द्र यादव, मिथिलेश यादव, अरशद अंसारी, वीरेन्द्र सिंह बंटी, उरूज अहमद, देवमणि यादव, प्रमोद यादव, विक्रम बिन्द, सूफियान अहमद, सुशील यादव, सुरेन्द्र यादव, राम आसरे यादव, भूपेन्द्र यादव, सुरेश वर्मा, राम सकल, मनबोध यादव, त्रिभुवन यादव, राजपत यादव, सचिन यादव, अरुण कुमार तिवारी, राजकेशर यादव, सुनील गोस्वामी, निजाम खान, अबरार अहमद, जीशान खान, दिवाकर चौहान, सुशील राजभर, अंकित पाल, राजेश चौहान, साहबलाल गुप्ता, अकरम असलम, रविशंकर यादव मुन्ना, रामप्रसाद मोदनवाल, पंकज अग्रहरि, आशाराम यादव, राधेश्याम बिन्द, अवनीश यादव, मुस्लिम अंसारी, उमाशंकर पाल, वीरेन्द्र मौर्य, रमाकान्त यादव, रामजी यादव, राजमहातिम यादव, संतोष यादव, पंकज यादव, राकेश वर्मा एवं डॉ. राजमन यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। आयोजकों ने शिविर में सहयोग करने वाले चिकित्सकों, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें