16 नवंबर से शुरू होगा जनगणना का स्व-गणना चरण

Share

डीएम ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 दिन तक व्यापक प्रचार-प्रसार कर शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के निर्देश

जौनपुर। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के तहत स्व-गणना कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में समीक्षा बैठक हुई। इसमें जिला स्तरीय अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां समय से पूरी करने और कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने बताया कि स्व-गणना का कार्य 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक चलेगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे कार्यक्रम की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाएं और किसी भी समस्या या शंका का संबंधित अधिकारियों से समन्वय कर समाधान कराएं। सभी उपजिलाधिकारियों और तहसीलदारों को अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ समन्वय बनाकर निर्धारित 15 दिवसीय कार्ययोजना के अनुसार शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने को कहा गया।

अपर प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह तथा जिला जनगणना अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) परमानंद झा ने बताया कि जिले के सभी 18 चार्जों में 10,616 से अधिक प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को 226 से अधिक बैचों में प्रशिक्षण दिया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक को भी प्रचार-प्रसार में सहयोग करने के निर्देश दिए गए।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, स्व-गणना 16 से 30 नवंबर तक, जनसंख्या गणना एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक और पुनरीक्षण कार्य पांच से नौ जनवरी 2027 तक होगा। जिलाधिकारी ने जनगणना कार्य में जिले को प्रदेश में प्रथम स्थान पर लाने की अपेक्षा जताई।

बैठक में जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार और जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें