
प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं UPPCL के अध्यक्ष रणवीर प्रसाद ने प्रदेश के सभी डिस्काँम प्रबंध निदेशको व मुख्य अभियंन्ताओ से वीडियो काँन्फ्रेसिग के माध्यम से की बात दिया निर्देश

लखन्ऊ



प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं UPPCL अध्यक्ष रणवीर प्रसाद ने शक्ति भवन, लखनऊ में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी डिस्कॉम के प्रबंध निदेशकों, मुख्य अभियंताओं एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दीपावली एवं छठ पूजा पर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु समीक्षा बैठक की। अध्यक्ष महोदय ने कटौतीमुक्त बिजली आपूर्ति, ब्रेकडाउन का त्वरित निस्तारण, पर्याप्त मरम्मत गैंग एवं ट्रॉली ट्रांसफार्मर की उपलब्धता, 1912 की सतत मॉनीटरिंग, ढीले तारों एवं झुके पोलों को दुरुस्त करने तथा सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। बैठक में प्रबंध निदेशक श्री नितीश कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।














