तहसीलों में डायलिसिस सेंटर खोलने का भी निर्देश

Share

जर्जर बिजली तार बदलने और खराब सड़कों की मरम्मत के निर्देश

दिशा की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा

हौज टोल पर जाम की समस्या पर सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने जताई नाराजगी

जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सांसद बाबू सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सांसद मछलीशहर प्रिया सरोज और राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी सह-अध्यक्ष के रूप में मौजूद रहीं। इस दौरान जिले में संचालित विभिन्न विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। पिछली बैठक की कार्यवृत्ति और अनुपालन आख्या पर भी चर्चा हुई।

बैठक में विद्युत विभाग की समीक्षा करते हुए सांसद ने परिषदीय विद्यालयों के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जिले में जर्जर बिजली तारों को बदलने, आवश्यकता के अनुसार बिजली के खंभों को शिफ्ट करने और ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने को कहा।

कृषि विभाग को निर्देशित किया गया कि किसानों को समय से बीज, उर्वरक और कृषि दवाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने को कहा गया।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा तहसीलों में एक-एक डायलिसिस सेंटर की व्यवस्था कराने तथा स्वास्थ्य केंद्रों पर सांप और कुत्ते के काटने पर उपचार के लिए आवश्यक इंजेक्शन उपलब्ध रखने को कहा गया।

सड़कों की स्थिति की समीक्षा करते हुए सांसद ने बारिश के कारण खराब हुई सड़कों की जल्द मरम्मत कराने के निर्देश दिए। जहां नई सड़क की आवश्यकता है, वहां प्रस्ताव भेजने को कहा गया। जिला पंचायत के अंतर्गत आने वाली सड़कों की मरम्मत कराने के लिए अपर मुख्य अधिकारी (एएमए) जिला पंचायत को निर्देशित किया गया।

जल जीवन मिशन की समीक्षा के दौरान सड़कों के रेस्टोरेशन की जानकारी ली गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही विभिन्न पेंशन योजनाओं, छात्रवृत्ति वितरण, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत गो-संरक्षण एवं पशुओं के टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक में रेलवे और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) से संबंधित कार्यों पर भी चर्चा हुई। हौज स्थित टोल प्लाजा पर अक्सर लगने वाले जाम की समस्या पर सांसद ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए समस्या का शीघ्र समाधान कराने के निर्देश दिए।

सांसद ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं और विकास कार्यों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराया जाए। योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े पात्र और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

बैठक के अंत में जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. ने जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि बैठक में दिए गए निर्देशों और सुझावों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा।

इस अवसर पर विधायक जफराबाद जगदीश नारायण राय, विधायक बदलापुर रमेश चंद्र मिश्र, विधायक शाहगंज रमेश सिंह, विधायक मड़ियाहूं डॉ. आरके पटेल, विधायक मल्हनी लक्की यादव, विधायक पंकज पटेल, विधायक केराकत तूफानी सरोज, विधायक मछलीशहर रागिनी सोनकर, एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इसके अलावा मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट, डीएफओ दिव्या, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गंगाराम गौतम, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, परियोजना निदेशक डीआरडीए केके पांडेय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें