हज़रत इमाम हसन अलैहिस्सलाम की सुलह इस्लाम की बक़ा और मज़बूती के लिए थी – मौलाना महफुज़ुल हसन खां

Share

जौनपुर

शीया जामा मस्जिद नवाब बाग़ जौनपुर में रमज़ानुल मुबारक के तीसरे जुमा में काफी संख्या में नमाज़ियो ने नमाज़े जुमा अदा किया आज 15 रमज़ानुल मुबारक हज़रत इमाम हसन अलैहिस्सलाम की विलादत (जन्मदिन) होने के नाते नमाज़े जुमा के ख़ुत्बे में इमामे जुमा मौलाना महफुज़ुल हसन खां ने हज़रत इमाम हसन अलैहिस्सलाम की सीरत पर रोशनी डालते हुए कहा कि अहलेबैत (अ.स ) का हर अमल अल्लाह की ख़ुशनुदी और मर्ज़ी के मुताबिक़ होता है , इमाम हसन अलैहिस्सलाम की सुलह इस्लाम की बक़ा और मज़बूती के लिए थी , हज़रत मोहम्मद मुस्तफा (स.अ.व) व अहलेबैत (अ .स ) की कुर्बानियों को कोई मुसलमान भूला नहीं सकता है । उन्होंने यौमे क़ुदस पर रोशनी ड़ालते हुए कहा कि अगले जुमे में यौमे क़ुदस के मौके पर बैतुल मुक़द्दस की बहाली के लिए शिया जामा मस्जिद में विशेष दुआ एवं कार्यक्रम का आयोजन है । इमामे जुमा मौलाना महफुज़ुल हसन खां एवं शीया जामा मस्जिद नवाब बाग़ जौनपुर के मुतवल्ली शेख़ अली मंज़र ड़ेज़ी ने इमाम हसन अलैहिस्सलाम की विलादत के मौके पर मुबारकबाद पेश की । जामा मस्जिद इन्तेज़ामिया कमेटी के सदस्यों ने नमाज़े जुमा को सुव्यवस्थित सम्पन्न कराने में नमाज़ियो के सहयोग पर आभार जताया।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें