नाली खोदने के विवाद में लेखपाल और दो सिपाहियों समेत छह पर केस

Share

जौनपुर। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्वेता यादव की अदालत ने नाली खोदने के विवाद में लेखपाल रितेश यादव, सुजानगंज थाने के तत्कालीन सिपाही कमलेश यादव और गया प्रसाद समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अदालत ने एसडीएम मछलीशहर को मामले की प्रारंभिक जांच करने का आदेश दिया है। मामला राकेश तिवारी की शिकायत से जुड़ा है। आरोप है कि 26 सितंबर 2026 की शाम करीब छह बजे उनके पड़ोसी विजय कुमार, वेंकटेश, प्रमोद, लेखपाल रितेश यादव और दोनों सिपाहियों ने उनके घर से सटाकर नाली खोदनी शुरू कर दी। राकेश तिवारी के विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता के अनुसार, उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाने और पुलिस अधीक्षक को दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत ने मामले में मुकदमा दर्ज कर एसडीएम मछलीशहर को प्रारंभिक जांच की जिम्मेदारी सौंपी है।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें