मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश

Share

जौनपुर। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। बैठक में निरंतर पुनरीक्षण-2026 कार्यक्रम के तहत निर्वाचक नामावली में नए मतदाताओं के नाम जोड़ने पर चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची में नए मतदाताओं को शामिल करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। खासकर उन युवाओं और महिला मतदाताओं के नाम जोड़े जाएं, जिनकी आयु एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष पूरी हो रही है। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने में सहयोग करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद का वर्तमान जेंडर रेशियो 859 है। इसे बढ़ाने के लिए उन्होंने छूटी हुई महिला एवं युवा मतदाताओं के अधिक से अधिक ऑनलाइन फार्म-6 भरवाने का अनुरोध किया। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को voters.eci.gov.in पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान आवेदन करने के तरीके, आवश्यक दिशा-निर्देशों और संबंधित कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। प्रतिनिधियों की शंकाओं का समाधान करते हुए निर्धारित प्रक्रिया का पालन करने पर जोर दिया गया।

जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों से बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) को सक्रिय करने को कहा। उन्होंने एफएलसी प्रक्रिया के संबंध में भी जानकारी दी और संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ पात्र मतदाताओं के नाम निर्वाचक नामावली में शामिल कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) परमानंद झा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें