
जौनपुर जनपद न्यायालय के सुरक्षा मे नियुक्त अधिकारियो एंव कर्मचारियो को अग्निशमन अधिकारी नागेन्द्र प्रसाद द्विवेदी द्वारा विशेष प्रशिक्षण दिया गया

जौनपुर



जनपद जौनपुर न्यायालय के सुरक्षा में नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आज दिनांक 8.10.2026 को रिज़र्व पुलिस लाइन जौनपुर के बहुउद्देशीय सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर अग्निशमन अधिकारी नागेन्द्र प्रसाद द्विवेदी द्वारा न्यायालय सुरक्षा प्रभारी रामजी यादव एवं समस्त उपस्थित स्टाफ को अग्नि सुरक्षा से बचाव एवं रोकथाम के बारे में विस्तृत रूप से व्याख्यान दिया गया एवं अग्निशमन यंत्रों के संचालन तथा पुलिस लाइन के बहुउद्देशीय सभागार के सामने बने बहु मंजिला भवन (बैरक) में अधिष्ठापित अग्निशमन प्रणाली (हाइडेंट,होज पाइप, ब्रांच पाइप) के संचालन के संबंध में व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।











