अंतरराष्ट्रीय हिन्दी परिषद की उत्तर प्रदेश इकाई की काव्यगोष्ठी सम्पन्न

Share

जौनपुर। अंतरराष्ट्रीय हिन्दी परिषद के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश इकाई की काव्यगोष्ठी बुधवार को गूगल मीट के माध्यम से आयोजित की गई। शाम छह बजे शुरू हुई काव्यगोष्ठी का कुशल संयोजन एवं संचालन डॉ. मधु पाठक ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. पूनम श्रीवास्तव और श्वेता द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुई।

काव्यगोष्ठी की अध्यक्षता अंतरराष्ट्रीय हिन्दी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनील पाठक ने की। मुख्य अतिथि परिषद की राष्ट्रीय संरक्षिका प्रोफेसर मृदुला जुगरान रहीं। पारमिता दास विशिष्ट अतिथि तथा डॉ. पी. सरस्वती अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

काव्यगोष्ठी में भारत के विभिन्न प्रदेशों से जुड़े रचनाकारों ने अपनी रचनाओं का पाठ किया। प्रोफेसर मृदुला जुगरान, डॉ. रेणुका पांडेय, डॉ. पूनम श्रीवास्तव, डॉ. नीलू सिंह, डॉ. सुमन सिंह, श्वेता, पारमिता दास, मोनिका झा, डॉ. मधु पाठक, डॉ. प्रशांत मिश्र, चांदनी मिश्रा, पूर्णिमा उपाध्याय, अश्वनी, विनयदीप शर्मा, जितेन्द्र कुमार दूबे, राघव पांडेय और आकाश चौहान सहित अन्य रचनाकारों ने काव्य पाठ किया। रचनाकारों की सार्थक एवं गंभीर रचनाओं ने काव्यगोष्ठी को साहित्यिक गरिमा प्रदान की।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. मधु पाठक ने सभी अतिथियों, रचनाकारों और सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके बाद राष्ट्रीय गीत ‘वंदेमातरम’ का सामूहिक गायन हुआ। इस दौरान प्रोफेसर उमापति दीक्षित भी गायन में जुड़े। भारत माता के जयघोष के साथ काव्यगोष्ठी का समापन हुआ।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें