छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 15 और 17 अक्टूबर

Share

जौनपुर। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए राज्य सरकार की छात्रवृत्ति योजना के तहत अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं के आवेदन की तारीखों में बदलाव किया गया है। पूर्वदशम (कक्षा 9-10) और दशमोत्तर (कक्षा 11-12) के नवीनीकरण वाले छात्र-छात्राएं 15 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। वहीं नए छात्र-छात्राओं के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर निर्धारित की गई है।

नवीनीकरण वाले विद्यार्थियों के आवेदन का शिक्षण संस्थान स्तर पर सत्यापन 20 अक्टूबर तक किया जाएगा। नए विद्यार्थियों के आवेदन का संस्थान स्तर पर सत्यापन 26 अक्टूबर तक पूरा करना होगा।

अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति के लिए राज्य सरकार की वेबसाइट scholarships.up.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। संबंधित विद्यालय, मदरसा और महाविद्यालय यह सुनिश्चित करेंगे कि आवेदन करने वाले विद्यार्थी उनके संस्थान में नियमित रूप से अध्ययनरत हों।

जिले के सभी अनुदानित और मान्यता प्राप्त मदरसों, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों और छात्र-छात्राओं से निर्धारित समय के भीतर आवेदन और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने की अपील की गई है।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें