जलालपुर में लड़की के अपहरण का प्रयास

Share

जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र में गुरुवार सुबह 16 वर्षीय किशोरी के अपहरण की कोशिश का मामला सामने आया। हीरापुर गांव की अंजली यादव घास काटने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान बंद बॉडी वाला टाटा टेंपो वहां रुका। उसमें सवार दो युवकों ने उसे बुलाया। रास्ता पूछने की बात समझकर अंजली उनके पास पहुंची तो आरोप है कि दोनों ने उसका मुंह दबाकर जबरन टेंपो में बैठा लिया और गेट बाहर से बंद कर दिया।

चलते टेंपो से कूदी किशोरी

किशोरी के मुताबिक, टेंपो बेलाव-केराकत मार्ग की ओर जा रहा था। नेहरूनगर पुलिया के पास उसने हिम्मत दिखाते हुए चलते टेंपो से छलांग लगा दी। इसके बाद वह सड़क किनारे बांस की झाड़ियों में छिप गई। आरोप है कि दोनों युवकों ने टेंपो रोककर उसकी तलाश भी की, लेकिन काफी देर तक नहीं मिलने पर कबुलपुर बाजार की ओर चले गए। उनके जाने के बाद किशोरी झाड़ियों से बाहर आई और आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी।

टेंपो में सात और लड़कियां होने का दावा

किशोरी ने पुलिस को बताया कि टेंपो के अंदर सात और लड़कियां मौजूद थीं। उसके अनुसार, सभी के हाथ-पैर बंधे थे और चेहरे पर नकाब लगा था। उसने सभी के बेहोश जैसी हालत में होने की बात भी कही। पुलिस इस दावे की भी जांच कर रही है।

पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी कैमरे

सूचना मिलते ही जलालपुर थाना प्रभारी सत्येंद्र विक्रम सिंह, जफराबाद पुलिस और एसओजी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने किशोरी से घटना की जानकारी लेने के बाद कंट्रोल रूम के जरिए जिले में टेंपो की सूचना प्रसारित कराई। थाना प्रभारी ने क्षेत्र की कई दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें