
स्व. सुभाष चंद्र यादव की तीसरी पुण्य स्मृति पर श्रद्धांजलि सभा व भंडारा

जौनपुर। मंगलवार को सुबह 11 बजे भंडारी रेलवे स्टेशन परिसर में स्वर्गीय सुभाष चंद्र यादव की तीसरी पुण्य स्मृति पर श्रद्धांजलि सभा एवं भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पवित्र फ्लेक्स एवं प्रेस के राहुल प्रजापति के द्वारा किया गया।
इस दौरान उपस्थित लोगों ने स्व. सुभाष चंद्र यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके व्यक्तित्व एवं सामाजिक योगदान को याद किया। इसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
राहुल प्रजापति ने कहा कि दिवंगत की स्मृति में जरूरतमंदों एवं आमजन को भोजन कराना पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सेवा, सद्भाव और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।








