लायंस क्लब क्षितिज को पहली बार मिला LCIF का प्रतिष्ठित शेवरॉन सम्मान

Share

जौनपुर। मानवीय सेवा और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में सक्रिय लायंस क्लब जौनपुर क्षितिज ने सेवा कार्यों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। लायंस क्लब्स इंटरनेशनल फाउंडेशन (LCIF) की ओर से क्लब को वर्ष 2025-26 का प्रतिष्ठित Chevron सम्मान पहली बार प्रदान किया गया है। यह सम्मान क्लब के सदस्य के Melvin Jones Fellowship (MJF) recipient बनने के उपलक्ष्य में दिया गया है।

क्लब के अनुसार, सदस्यों को पूर्व में भी Melvin Jones Fellowship की उपाधि मिलती रही है, लेकिन MJF recipient बनने के उपलक्ष्य में मिलने वाला LCIF Chevron सम्मान क्लब को पहली बार प्राप्त हुआ है। इससे क्लब की सेवा यात्रा में एक नया अध्याय जुड़ा है।

इस उपलब्धि के साथ वर्ष 2025-26 में अध्यक्ष रहे अतुल सिंह का कार्यकाल भी विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा। उनके नेतृत्व में क्लब को 321E के करीब 150 क्लबों में बेस्ट क्लब अवार्ड भी प्राप्त हो चुका है। क्लब के सदस्यों ने कहा कि यह उपलब्धियां पूरी टीम की सामूहिक सेवा भावना और निरंतर प्रयासों का परिणाम हैं।

LCIF के चेयरपर्सन एवं तत्कालीन अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष फैब्रिसियो ओलिवेरा ने भी क्लब अध्यक्ष अतुल सिंह को बधाई पत्र भेजकर इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं। क्लब के अनुसार, Chevron सम्मान स्थानीय समुदाय के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर मानवीय सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

क्लब को प्राप्त यह Chevron अब क्लब के बैनर की शोभा बढ़ाएगा। सदस्यों ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए अतुल सिंह को बधाई दी और कहा कि सम्मान भविष्य में समाज और मानवता की सेवा के लिए और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें