• Thu. Mar 19th, 2026

    जौनपुर जिला के ग्रामीणांचल हरबसपुर, फूलपुर में अवस्थित नानक पब्लिक स्कूल

    BySatyameva Jayate News

    Mar 24, 2023
    Share

    जिले का अतुलनीय स्कूल है जो क्षेत्र के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को उनकी शिक्षा के लिए उत्तम शिक्षा व्यवस्था के साथ आर्थिक रूप एवं अन्य सुविधाओं से लाभान्वित करते रहा है| इसी कड़ी में सन् 2023-24 में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को पुनः बहुत सारी सुविधाएं देने के लिए अग्रसर है| कक्षा 3 से कक्षा 9 एवं कक्षा 11 में प्रवेश के लिए एक खुली परीक्षा सभी अभ्यर्थियों के लिए, जो प्रवेश पाने के इच्छुक हैं, दिनांक 26 मार्च को स्कूल में आयोजित की जाएगी । इस प्रवेश परीक्षा में किसी भी बोर्ड से संबंधित अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। परीक्षा में 90% से ऊपर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आने वाले छात्र-छात्राओं को पूरे वर्ष नि:शुल्क शिक्षा दी जाएगी। इस परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी स्कूल में नि:शुल्क फार्म लेकर, भरकर 25 मार्च तक अवश्य रूप से जमा कर दें। परीक्षा में बैठने वाले अभ्यर्थी 26 मार्च को सुबह 9:30 बजे स्कूल में रिपोर्ट कर जाएं। परीक्षा हिंदी, गणित, अंग्रेजी एवं विज्ञान विषयों के लिए आयोजित की जाएगी एवं इस परीक्षा की समयावधि 1 घंटा 30 मिनट की होगी। परीक्षा सुबह 10:00 बजे से शुरू होगी। अन्य विशेष जानकारी के लिए स्कूल के कार्यालय में सुबह 8:00 से अपराह्न 3:00 बजे तक संपर्क स्थापित कर सकते हैं |

    कुरआन और अली एक दूसरे के पूरक:शेख हसन जाफरपंजतनी कमेटी का कदम रसूल छोटी लाइन इमामबाड़े में इफ्तार संपंन
    जी.एच.के. हॉस्पिटल परिसर में इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन सभी धर्म के लोग हुए शामिल देश की खुशहाली भाईचारे के लिए मागी गयी दुआ
    हजरत अली की शाहादत पर अली—अली, हाय अली की सदा से गूंज उठा शिराज—ए—हिंद

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *