अजय राय ने मृत विशाल यादव के परिजनों से की मुलाकात, बोले- अपराधियों को हर हाल में मिले सजा

Share

जौनपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बुधवार को जौनपुर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गांव पहुंचकर मृतक विशाल यादव के परिजनों से मुलाकात की। विशाल यादव की विगत दिनों कथित तौर पर मनबढ़ युवकों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।

अजय राय ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह और पार्टी के अन्य पदाधिकारियों के साथ विशाल यादव के घर पहुंचकर परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढ़स बंधाया। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है और अपराधियों को सजा दिलाने तक न्याय की लड़ाई में उनका साथ देगी।

इस दौरान अजय राय ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले बढ़े हैं और सरकार अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही हत्या की घटनाओं से लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने महिलाओं और लड़कियों के साथ हो रही दुष्कर्म की घटनाओं का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसी घटनाओं के चलते प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

अजय राय ने सरकार से मांग की कि स्वर्गीय विशाल यादव के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए और परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि घटना में शामिल अपराधियों के खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए उन्हें हर हाल में सजा दिलाई जानी चाहिए।

मुलाकात के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह, शहर अध्यक्ष आरिफ खान, इरशाद खान, विनय तिवारी, चंद्रशेखर निषाद, सन्दीप निषाद, अरुण शुक्ला, देवराज पांडेय, रामसिंह बांकुरे, कृष्णचंद निषाद, अभिनव सिंह साहिल, विकेश उपाध्याय विक्की, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रेखा सिंह, डॉ. राकेश मिश्र मंगला गुरु, मुहम्मद ताहिर और विजय कुमार प्रजापति समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें