आकाशीय बिजली गिरने से युवती की मौत, महिला गंभीर

सारांश
रामनगर ब्लॉक के बलभद्रपुर गांव में बुधवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से 20 वर्षीय श्रद्धा की मौत हो गई, जबकि 32 वर्षीय शोभावती गंभीर रूप से झुलस गईं। दोनों खेत की ओर गई थीं। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां श्रद्धा को मृत घोषित कर दिया गया। शोभावती का उपचार जारी है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक का माहौल है।
HIGHLIGHTS
  • आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवती की मौत
  • हादसे में महिला गंभीर रूप से झुलसी
  • जिला अस्पताल पहुंचने पर श्रद्धा को मृत घोषित किया
  • घटना से परिवार में कोहराम, गांव में शोक का माहौल
Share

रामनगर (जौनपुर)। रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के बलभद्रपुर गांव में बुधवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से एक युवती की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। हादसे के समय दोनों खेत की ओर गई थीं। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हादसे में श्रद्धा (20) पुत्री रमापति पटेल और शोभावती (32) पत्नी राहुल पटेल झुलस गईं। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने श्रद्धा को मृत घोषित कर दिया, जबकि शोभावती की हालत गंभीर बनी हुई है। श्रद्धा तीन बहनों में सबसे छोटी थी और पॉलिटेक्निक की तैयारी कर रही थी। वह अपनी मां के साथ घर पर रहती थी।

श्रद्धा के पिता रमापति पटेल मुंबई में हैंडलूम का काम करते हैं। बेटी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें