जौनपुर। शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर आशीर्वाद हॉस्पिटल में शिक्षकों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान हॉस्पिटल के डॉ. विनोद कन्नौजिया ने समाज के शिल्पकार शिक्षकों को सम्मानित किया।
डॉ. विनोद कन्नौजिया ने कहा कि शिक्षक अपने ज्ञान, शिक्षा और मार्गदर्शन से विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं। समाज के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि गुरुजनों के योगदान को शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है। उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करना हम सभी का दायित्व है।
इस अवसर पर शिक्षा और मार्गदर्शन के माध्यम से विद्यार्थियों का जीवन संवारने वाले सभी शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उन्हें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।


