• Sat. Sep 5th, 2026

    छत के रास्ते घर में घुसकर नकदी सहित लाखों के आभूषणों पर चोरों ने हाथ साफ किया।

    Share

    जौनपुर-जनपद के सरपतहां थाना क्षेत्र अंतर्गत मनवल गांव में अज्ञात चोरों ने बीती रात एक घर को अपना निशाना बनाते हुए नगदी सहित लाखों के आभूषण की चोरी के घटना को अंजाम दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासिनी रेनू पत्नी रवि कुमार के घर को अपना निशाना बनाते हुए रात में चोरों ने मकान की छत के रास्ते घर के भीतर दाखिल होकर नकदी सहित लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर दिया।सुबह जब परिवार के लोग सोकर उठे तो देखा घर का दरवाजा खुला हुआ था।खुला दरवाजा देख परिवार के लोग जब वहां जाकर देखा तो घर के अन्दर घर में रखा बक्सा गायब था। इस प्रकार की घटना देखने के बाद
    पीड़ित परिवार में हड़कंप सा मच गया। घटना को लेकर जब परिवार के लोगों द्वारा हल्ला मचाया गया तो मौके पर आस-पास के लोग भी मौके पर पहुंच गये।इस प्रकार के घटना की सूचना परिजनों ने स्थानीय पुलिस को दिया सूचना पर पहुंची पुलिस मामले के जांच में जुट गई। आस-पास के लोग व मौके पर पहुंची पुलिस खोज-बीन करने लगे तो चोरी हुए सामान का बक्सा पास के ही एक खेत में पड़ा हुआ मिला,जहां स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और खेत में फेंके गए सामान तथा घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण किया।पुलिस पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल में जुट गई है।क्षेत्र में हुई इस भीषण चोरी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *