• Wed. May 13th, 2026
    Share

    विद्युत विभाग के कर्मचारी अपने विभिन्न मांगों को लेकर 16 तारीख से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

    अधीक्षण अभियन्ता नोडल ई0 विवेक खन्ना के नेतृत्व विद्युत विभाग के कर्मचारियों व अभियन्ताओं की मांगो को लेकर 16 मार्च से सांकेतिक हड़ताल पर जाने के दौरान सुचारू रूप से विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने व उपभोक्ता शिकायतों के त्वरित एवं ससमय निस्तारण तथा कार्यवाही हेतु कार्यालय अधीक्षण अभियन्ता, विद्युत वितरण मण्डल-प्रथम, जौनपुर में एक कन्ट्रोल रूम स्थापित है।

    कर्मचारी अध्यक्ष निखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा हमारी 16 सूत्री मांगे हैं जिसको आज तक नहीं माना गया है इस मामले को लेकर बराबर ऊर्जा मंत्री सहित अन्य उच्चाधिकारियों व मुख्यमंत्री से वार्ता हुई और आश्वासन मिलता रहा है ठीक है साढ़े तीन महीने बीत जाने के बाद भी उस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है एक बार पुनः विद्युत निजीकरण को हवा दिया जा रहा है इन सभी को लेकर हम अनिश्चितकालीन हड़ताल पर 14 मार्च से हैं अभी 2 घंटे का हड़ताल किया गया था आज 15 मार्च से 16 मार्च तक 36 घंटे का अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *