• Thu. Mar 19th, 2026
    Share

    डॉ रसूल फात्मा बनी जीजीआईसी की प्रिंसिपल

    शुभचिंतकों और शिक्षक नेताओं ने मिठाई बांट कर जताई खुशी

    शिक्षा और समाज के क्षेत्र में हमेशा कुछ नया करने का संकल्प लेने वाली डॉ रसूल फात्मा
    जीजीआईसी सुरहुरपुर की प्रिंसिपल मनोनीत हुई

    श्रीमती फात्मा की पदोन्नति से शिक्षक नेताओं, कर्मचारियों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई है।

    जिले के सिरकोनी विकासखंड के राजकीय हाई स्कूल सुरहुरपूर में जीजीआईसी जौनपुर में कार्यरत डॉ रसूल फात्मा को प्रिंसिपल के पद पर पदोन्नति हो गई है।

    14 मार्च को जारी इस आदेश के अनुपालन में डॉ फात्मा ने राजकीय महिला हाई स्कूल में पहुंचकर प्रिंसिपल का कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान उपस्थित सभी शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्राओं के बीच उन्होंने बैठक करके विद्यालय को बेहतर बनाने में सभी के सहयोग की अपेक्षा की।

    उपस्थित अभिभावकों को भरोसा दिया कि शासन ने मुझे जो दायित्व सौंपा है उसे बेहद ही गंभीरता के साथ निर्वहन करते हुए इस विद्यालय को शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर किया जाएगा। विदित हो कि डॉ रसूल फात्मा पूर्वांचल विश्विद्यालय कर्मचारी नेता डॉ दिलगीर हसन की पत्नी और युवा पत्रकार तामीर हसन शीबू, कांग्रेस जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज की चाची हैं। शहर के प्रतिष्ठित और राजनैतिक परिवार से जुड़ी डॉ रसूल फात्मा की पदोन्नति अक्टूबर 2022 में हो गई थी लेकिन पदस्थापन का कार्य शासन स्तर से अभी हाल ही में किये जाने से शुभचिंतकों ने प्रसन्नता जताई है।

    कुरआन और अली एक दूसरे के पूरक:शेख हसन जाफरपंजतनी कमेटी का कदम रसूल छोटी लाइन इमामबाड़े में इफ्तार संपंन
    जी.एच.के. हॉस्पिटल परिसर में इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन सभी धर्म के लोग हुए शामिल देश की खुशहाली भाईचारे के लिए मागी गयी दुआ
    हजरत अली की शाहादत पर अली—अली, हाय अली की सदा से गूंज उठा शिराज—ए—हिंद

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *