महरूपुर में चला डेंगू-मलेरिया जागरूकता अभियान, पांच स्थानों पर मिला लार्वा नष्ट

Share

जौनपुर। जिला मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार यादव के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को सिरकोनी ब्लॉक के महरूपुर स्थित चौहान बस्ती में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान फीवर सर्वे, डेंगू, मलेरिया और कुष्ठ रोग सर्वे किया गया, जिसमें कोई भी संक्रमित मरीज नहीं मिला।

अभियान के दौरान टीम ने 29 जल पात्रों की जांच की, जिनमें पांच स्थानों पर मच्छरों का लार्वा मिला। स्वास्थ्य कर्मियों ने तत्काल लार्वा नष्ट कराकर अन्य जल पात्रों को खाली कर उल्टा रखवाया, ताकि जलभराव न हो सके। ग्रामीणों को डेंगू और मलेरिया से बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए साफ-सफाई बनाए रखने, जल जमाव रोकने, कूलर व गमलों का पानी नियमित बदलने, टंकियों को ढककर रखने, पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने तथा मच्छरदानी के प्रयोग की सलाह दी गई।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की कि बुखार होने पर लापरवाही न करें और तत्काल नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर नि:शुल्क जांच व उपचार कराएं। विभाग के अनुसार जनवरी 2026 से अब तक जनपद में डेंगू के पांच और मलेरिया के 14 मरीज मिले हैं। राहत की बात यह है कि अब तक इन बीमारियों से किसी की मृत्यु नहीं हुई है।

Trim
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें