• Sat. Jul 25th, 2026

    मड़ियाहूं में पल्लवी पटेल ने सरकार पर साधा निशाना

    Share

    जौनपुर। मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र के एक होटल में अपना दल (कमेरावादी) के कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल का पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। सम्मेलन में संगठन की समीक्षा के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई।

    कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. पल्लवी पटेल ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में सफलता के लिए कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा से जुटना होगा।

    अपने संबोधन में उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार पर विभिन्न मुद्दों को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार, किसानों, छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों, परीक्षा प्रणाली तथा हाल की घटनाओं को लेकर सरकार की आलोचना की और कहा कि सरकार इन समस्याओं के समाधान में विफल रही है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *