• Sat. Jul 25th, 2026

    दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार का सहारा बनी भानाकवि सेवा समिति

    Share

    जौनपुर । चांदपुर महाराजगंज निवासी सूर्य प्रकाश शर्मा ‘बबलू’ के विद्युत दुर्घटना में आकस्मिक निधन की खबर से पूरा समाज स्तब्ध और मर्माहत हुआ।इस अपूरणीय क्षति से उबारने और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाने हेतु शुक्रवार 24 जुलाई 2026 को आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भारी संख्या में समाज बंधु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए।दुख और विपदा की इस कठिन घड़ी में सामाजिक एकजुटता एवं मानवता की मिसाल पेश करते हुए भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति के पदाधिकारियों ने पीड़ित परिवार के बीच पहुँच कर अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं। संस्था ने न केवल परिवार का दुख बाँटा बल्कि संकट की इस घड़ी में संबल प्रदान करने हेतु आर्थिक सहायता का चेक प्रदान कर एक अत्यंत सराहनीय व अनुकरणीय पहल किया।एकजुट हुआ समाज,शीर्ष नेतृत्व ने बंधाया ढांढस।श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान संस्था के शीर्ष नेतृत्व और वरिष्ठ समाजसेवियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि समाज इस कठिन समय में उनके साथ चट्टान की तरह खड़ा है और भविष्य में भी हर संभव सहयोग प्रदान करता रहेगा।कार्यक्रम में भारतीय नाई कल्याण सेवा समिति के पदाधिकारियों सहित समाजसेवियों में दिनेश चन्द्र शर्मा संस्था अध्यक्ष,मनोज कुमार शर्मा प्रधान महासचिव एवं जिलाध्यक्ष, समाजवादी पार्टी मजदूर सभा,जौनपुर, विनोद कुमार शर्मा ‘सोनू’ जिलाध्यक्ष, अशोक कुमार शर्मा कोषाध्यक्ष,विनोद शर्मा अध्यक्ष,सैलून संघ बदलापुर,‌ ललित शर्मा जिला उपाध्यक्ष, जौनपुर,प्रमोद कुमार शर्मा सचिव,डॉ.जय प्रकाश शर्मा उपाध्यक्ष,राकेश शर्मा तहसील अध्यक्ष मछलीशहर,मनीष शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष मुंगरा बादशाहपुर,मुकेश शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष सुजानगंज, श्याम बहादुर शर्मा तहसील अध्यक्ष, बदलापुर, प्रमोद शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष बक्शा,संतोष शर्मा एवं सुशील शर्मा उपस्थित थे।अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई तथा ईश्वर से पीड़ित परिवार को यह असह्य दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की गई।

    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *