• Sat. Jul 25th, 2026

    अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति के आवेदन की तिथियां जारी

    Trim
    Share

    जौनपुर। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए राज्य सरकार की पूर्वदशम (कक्षा 9-10) एवं दशमोत्तर (कक्षा 11-12) छात्रवृत्ति योजना के तहत आवेदन की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। नवीनीकरण करने वाले छात्र-छात्राएं 11 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 25 अगस्त तथा संस्थान सत्यापन की अंतिम तिथि 30 अगस्त निर्धारित की गई है।

    नवीन छात्र-छात्राओं के लिए आवेदन प्रक्रिया भी 11 अगस्त से शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर तथा संस्थान सत्यापन की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2026 तय की गई है।

    छात्र-छात्राएं राज्य सरकार की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करेंगे। सभी मान्यता प्राप्त मदरसों, विद्यालयों और महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों से कहा गया है कि केवल नियमित रूप से अध्ययनरत विद्यार्थियों के आवेदन का समयबद्ध सत्यापन सुनिश्चित करें तथा निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार छात्रवृत्ति से संबंधित सभी कार्यवाही पूरी करें।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *