• Sun. Jul 26th, 2026
    Share

    खुटहन, जौनपुर। खुटहन पुलिस ने सुइथाखुर्द गांव स्थित पंचायत भवन के पास चोरी की योजना बना रहे एक शातिर चोर को तमंचा, कारतूस और चोरी के औजारों के साथ गिरफ्तार किया है, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

    थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पंचायत भवन के बरामदे में दो युवक चोरी की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर सरपतहा थाना क्षेत्र के कायमगंज निवासी आकाश यादव को पकड़ लिया, जबकि सचिन सिंह मौके से फरार हो गया।

    तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, लोहे की रॉड, प्लास, रेती और चाबियों का गुच्छा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने 22/23 जुलाई की रात रसूलपुर, फिरोजपुर और अहरपुर में दुकानों के ताले तोड़ने का प्रयास करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया।

    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *