शाहगंज, जौनपुर। शाहगंज पुलिस ने चोरी के मामले में एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का पंखा बरामद किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने ताखा पश्चिम शिक्षण संस्थान के पास से ताखा पश्चिम शिवपुर निवासी नितिन कुमार उर्फ खख्खू को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, मां प्रभावती शिक्षण संस्थान में पूर्व में भी कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी थीं। शनिवार सुबह विद्यालय की दाई विमला ने नितिन को पंखा लेकर भागते देखा, जिसके बाद सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी का पंखा बरामद हुआ।
गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर शाहगंज थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) एवं 317(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।


