• Fri. Jul 10th, 2026

    भाजपा राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े से मिले मनीष नारायण चौरसिया, संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा

    Share

    पटना। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय, पटना में मनीष नारायण चौरसिया ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान संगठन के विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर विनोद तावड़े ने मनीष नारायण चौरसिया को स्नेहपूर्वक एक पुस्तक भेंट करते हुए अपना आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।

    भेंट के बाद मनीष नारायण चौरसिया ने कहा कि विनोद तावड़े का व्यापक संगठनात्मक अनुभव, पार्टी के प्रति उनका समर्पण और प्रेरणादायी व्यक्तित्व प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए ऊर्जा एवं प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन संगठन को नई दिशा और मजबूती प्रदान करता है।

    श्री चौरसिया ने विनोद तावड़े के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि संगठन के प्रति समर्पित नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के बीच सतत संवाद भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने जैसे विषयों पर भी सकारात्मक विचार-विमर्श किया गया।

    Trimurti hospital

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *