जौनपुर (मछलीशहर)। तहसील परिसर में सोमवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान सुजानगंज की एडीओ सहकारिता शिल्पा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बताया गया कि सुबह करीब 11 बजे तहसील सभागार में उन्हें चक्कर आया और वह बेहोश होकर गिर पड़ीं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मछलीशहर के अधीक्षक डॉ. अजय सिंह, उपजिलाधिकारी अजय उपाध्याय समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस से उन्हें तत्काल सीएचसी मछलीशहर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. अजय सिंह ने बताया कि महिला अधिकारी का करीब पांच घंटे तक इलाज चला। स्वास्थ्य में सुधार होने पर उन्हें शाम करीब साढ़े तीन बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उनकी हालत अब सामान्य बताई जा रही है।

