जौनपुर (धर्मापुर)। माय भारत के तत्वावधान में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर मालती देवी शिक्षण संस्थान, सरैया में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एवं अध्यक्षता यूथ वालंटियर शुभम मौर्य ने की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा धर्मापुर मंडल अध्यक्ष संतोष मौर्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने संबोधन में डॉ. मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण में योगदान पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसमें आकृति गुप्ता ने प्रथम, अंतिमा यादव ने द्वितीय और आदर्श मौर्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि ने विजेता विद्यार्थियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
आयोजक शुभम मौर्य ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में ज्ञान, प्रतिस्पर्धा की भावना और राष्ट्र के प्रति जागरूकता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

