• Sun. Jul 5th, 2026

    BSNL की ‘भारत नेट उद्यमी योजना’ शुरू, युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

    Share

    जौनपुर। भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से ‘भारत नेट उद्यमी योजना’ शुरू की है। योजना के तहत इच्छुक व्यक्ति सीमित निवेश के साथ अपना व्यवसाय शुरू कर ग्रामीण क्षेत्रों में ब्रॉडबैंड सेवाएं उपलब्ध कराने का कार्य कर सकेंगे।

    प्रचालन प्रमुख अंकुर तिवारी ने बताया कि योजना के शुरुआती चरण में करीब 1.50 लाख रुपये के न्यूनतम निवेश की आवश्यकता होगी। BSNL से जुड़ने वाले उद्यमियों को ग्रामीण क्षेत्रों में नए ब्रॉडबैंड उपभोक्ताओं को जोड़ने की जिम्मेदारी दी जाएगी। इसके बदले विभाग की ओर से आकर्षक भुगतान की व्यवस्था भी की गई है।

    उन्होंने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं को उनके गृह जनपद में ही रोजगार उपलब्ध कराना है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें और ग्रामीण क्षेत्रों से शहरों की ओर होने वाले पलायन को भी कम किया जा सके।

    सुल्तानपुर व्यापार क्षेत्र के प्रधान महाप्रबंधक रमाशंकर राम ने इस योजना को युवाओं के लिए स्वरोजगार का सुनहरा अवसर बताते हुए अधिक से अधिक युवाओं से इसका लाभ उठाने की अपील की।

    योजना से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी BSNL कार्यालय, जौनपुर में कार्यरत अवर दूरसंचार अधिकारी अनिल कुमार से मोबाइल नंबर 9453105033 पर संपर्क कर सकते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed