• Sun. Jul 5th, 2026

    28 थानों की कार्रवाई में 121 वारंटी गिरफ्तार, खुटहन एसओ विक्रम लक्ष्मण सिंह की ताबड़तोड़ कार्रवाई

    Share

    जौनपुर। जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जौनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के 28 थानों से कुल 121 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध न्यायालय से वारंट जारी थे और उन्हें गिरफ्तार कर नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इनमें सर्वाधिक वारंटी खुटहन थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में गिरफ्तार किये गये।

    इस अभियान में खुटहन थाना पुलिस ने सबसे अधिक 9 वारंटियों को गिरफ्तार किया, जबकि लाइन बाजार, खेतासराय, केराकत, बदलापुर और मछलीशहर थाना पुलिस ने 8-8 वारंटी गिरफ्तार किए। इसके अलावा कोतवाली, तेजीबाजार, मड़ियाहूं और रामपुर थानों ने 6-6, शाहगंज, मीरगंज और पवारा ने 5-5, बक्सा और बरसठी ने 4-4, चंदवक, जलालपुर, नेवढ़िया और सुरेरी ने 3-3, गौरा बादशाहपुर, सिकरारा, महराजगंज और मुंगराबादशाहपुर ने 2-2, जबकि जफराबाद, सरपतहां, सरायख्वाजा और सिंगरामऊ ने 1-1 वारंटी को गिरफ्तार किया।

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों और वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि जनपद में कानून-व्यवस्था कायम रहे और अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed